आवारा कुत्तों को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देशभर में यह बहस छिड़ी हुई है कि यह फैसला कितना सही है। राजधानी दिल्ली में इसका जमकर विरोध हो रहा है और सोशल मीडिया पर भी लोग आवाज बुलंद कर रहे हैं। कुत्ता इंसान का सबसे वफादार दोस्त माना जाता है, और इस पर कुछ कमाल की फिल्में भी बन चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ के बारे में, जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

साल 2014 में आई फिल्म "If I could talk" (अगर मैं बात कर पाता) कुत्तों पर बनी सबसे शानदार फिल्म मानी जाती है। फिल्म को IMDb पर 9.0 रेटिंग मिली हुई है। फिल्म के जरिए उस बेजुबान की भावनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है, जो हम सभी का फेवरिट है।

अगर एक कुत्ते का उसके मालिक के प्रति प्यार ही देखना है तो साल 2009 में आई सच्ची घटना पर आधारित फिल्म "Hachi: A Dog's Tale" (हाची - एक कुत्ते की कहानी) आपको जरूर देखनी चाहिए। फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली हुई है। एक मालिक जब अपने कुत्ते को रेलवे स्टेशन पर छोड़ जाता है तो वह पूरी जिंदगी उसका वहीं इंतजार करते हुए बिता देता है।

कुत्तों पर बनी कुछ सबसे शानदार फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है "Hearty Paws" (मासूम पंजे) जिसकी कहानी आपको शर्तिया भावुक कर देगी। एक लड़का अपने 6वें बर्थडे पर अपनी बहन से एक प्यारे से कुत्ते को चुरा लेता है, और फिर शुरू होती है एक बड़ी खूबसूरत कहानी।

लिस्ट में नंबर 4 पर है IMDb पर 7.3 रेटिंग वाली फिल्म "एट बिलो" जो कि कहानी है कुछ स्लेज डॉग्स की टीम की। एंटार्कटिक की जमा देने वाली ठंड में मालिक कैसे हार सकता था जब उसके 8 वफादार दोस्त उसके साथ खड़े थे। लड़ाई जिंदगी और मौत की है।

साल 2011 में आई फिल्म 'रेड डॉग्स' भी आपको जरूर देखनी चाहिए। यह कहानी भी सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक की तलाश में निकला हुआ है, लेकिन इस बीच उसका सफर काफी दिलचस्प होगा।

क्विल नाम के एक डॉगी को एक कपल के पास भेजा जाता है जो देख नहीं सकते। अब क्विल की जिम्मेदारी है उन्हें गाइड करना। फिल्म दिखाती है कि कैसे क्विल की जिंदगी अपने मालिक के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे वो भावनात्मक उतार-चढ़ावों से गुजरता है।
