Feng Shui Tips for Mirror: घर में शीशा ना हो तो कितना खाली-खाली लगता है ना? कहीं भी बाहर जाने से पहले तैयार होते हुए हमें शीशे की जरूरत होती है। वहीं सहूलियत के लिए वाशरूम में भी शीशा होता है। बहुत कम लोगों को पता होता है की शीशे में काफी ऊर्जा होती है। वहीं ये इतना पावरफुल होता है कि सारी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर ले लेता है। साफ और सही शीशे का होना घर में शुभ माना जाता है लेकिन वहीं अदर इसे गलत जगह और गलत दिशा में रखा जाए तो यही शीशा नकारात्मक ऊर्जा देने लगता है। इतना ही नहीं इससे निकलने वाली ऊर्जा से हमारे रिश्ते भी काफी प्रभावित होते हैं।
बेडरूम में ना रखें शीशा
फेंगशुई के नियमों के अनुसार बेडरूम में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर ड्रेसिंग टेबल है तो उसे हमेशा ड्रेसिंग रूम में रखना चाहिए। दरअसल शीशे से को बेडरूम में रखने से कपल्स के बीच झगड़े शुरू होने लगते हैं। अगर जगह नहीं है और बेडरूम में शीशे को रखना आपकी मजबूरी हो जाए तो कोशिश करें कि ये बेड के ठीक सामने ना हो। कपल्स को कभी भी इस तरह नहीं सोना चाहिए कि सोते वक्त वो शीशे में दिखें। अगर ऐसा किया जाता है तो अलगाव की स्थिति तक बन सकती है। या फिर ऐसा भी हो सकता है कि दो लोगों के बीच में जल्द ही किसी तीसरे शख्स की भी एंट्री हो जाए। फेंगशुई के हिसाब से शीशे को कभी भी बेडरूम या बेड के सामने भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
बेडरूम के सामने शीशा
अगर सच में आपकी मजबूरी है कि बेड के सामने ही शीशे को रखना पड़ रहा है तो आपको ज्यादा निगेटिव विचार मन में लाने की जरूरत नहीं है। वास्तु और फेंगशुई में अगर नियम हैं तो निवारण की भी बात होती है। अग आपका शीशा बेड के सामने है तो सोते समय उसे किसी कपड़े से ढक दें। इससे शीशे से निकलने वाली वाइब आपसे दूर ही रहेगी।
