बजाज, होंडा, टीवीएस, महिंद्रा, रॉयल एनफील्ड जैसी बड़ी कंपनियों कोऑटो पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनी, पावना इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pavna Industries Ltd) का शेयर आज फोकस में है। कंपनी ने 12 नवंबर को बाजार बंद होने के बाद सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों को जारी करते हुए बताया की उसका नेट प्रॉफिट53.65% गिरा है।
Pavna Industries Q2 Results
कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 53.65% गिरकर ₹1.27 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल सितंबर 2024 की तिमाही में यह ₹2.74 करोड़ था। कंपनी की बिक्री भी 11.44% घटकर ₹74.15 करोड़ रह गई, जो पिछले साल ₹83.73 करोड़ थी।
ऑपरेटिंग स्तर पर भी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का OPM (Operating Profit Margin) 12.62% से घटकर 9.40% रह गया। वहीं, PBDT 20% गिरकर ₹7.99 करोड़ से ₹6.39 करोड़ हो गया। PBT भी 39% गिरकर ₹4.67 करोड़ से ₹2.87 करोड़ रह गया।
कंपनी ने हाल ही में खोला है नयाR&D सेंटर
हाल ही में कंपनी ने अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था किउसने यूपी के नोएडा, सेक्टर-63 में नयारिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) सेंटर की स्थापना की है।
कंपनी ने आगे बताया कि यह नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट केंद्र कंपनी की इनोवेशन, क्वालिटी और टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। इस आधुनिक R&D केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, लॉक सिस्टम्स, स्विचेज और अन्य एडवांस ऑटोमोटिव सॉल्यूशन पर रिसर्च और डेवलपमेंट किया जाएगा।
इसका उद्देश्य कंपनी की डिजाइन और तकनीकी क्षमता को बढ़ाना है ताकि वह बदलती ग्राहक जरूरतों और ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप और बेहतर प्रोडक्ट बना सके।
