Defence Stock: डिफेंस सेक्टर की कंपनी,अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) ने 12 नवंबर को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।
कंपनी ने दी ये बड़ी जानकारी
अपने एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि कंपनी ने जून 2025 में 30 वारंट होल्डर्स को3,80,67,058 वॉरंट्स जारी किए थे, उसमें से एकवारंट होल्डरपीयूष भूपेंद्र गाला ने₹30,00,024 कीराशि ‘Warrant Exercise Price’के रूप में दी है जिसके लिए उन्हें35,088 इक्विटी शेयरजारी करने के लिए बोर्ड मेंबर्स ने मंजूरी दी है।
इसके साथ ही, कंपनी की जारी और चुकता पूंजीबढ़कर ₹33,56,74,736 हो गई है, जो अब 33,56,74,736 इक्विटी शेयरोंके बराबर है।
Apollo Micro Systems Q2 FY26 Results
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने Q2 FY26 में अपनी अब तक की सबसे अधिक रेवेन्यू और PAT दर्ज की है। Q2 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 40% बढ़कर ₹225 करोड़ रहा जो एक साल पहले ₹161 करोड़ था।
वहीं PAT सालाना आधार पर 91% बढ़कर ₹30 करोड़ रहा जो एक साल पहले ₹16 करोड़ था। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 80% बढ़कर 59.19 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 32.89 करोड़ रुपये था।
अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के एमडी बड्डम करुणाकर रेड्डी ने कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि Apollo Micro Systems ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2 FY26) में भी अपनी शानदार ग्रोथ जारी रखी है। यह हमारी रणनीतिक सोच, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और टीम की मेहनत का नतीजा है।

