
क्या है खबर?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आने शुरू हो गए हैं।
औरंगाबाद जिले की नबीनगर सीट पर बाहुबली आनंद मोहन सिंह के बेटे और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के उम्मीदवार चेतन आनंद आगे चल रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार अमोद कुमार सिंह से टक्कर मिल रही है।
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बहुमत मिलता दिख रहा है।
नबीनगर से मिला है बिहार को मुख्यमंत्री
वर्ष 1952 में अनुग्रह नारायण सिन्हा सबसे पहले विधायक थे। उसके बाद 9 बार यहां कांग्रेस रही। वर्ष 1995 में जनता दल के वीरेंद्र कुमार सिंह के बाद कांग्रेस यहां कभी नहीं आई।
सीट पर राजपूत, रविदास और यादव वोटर अहम हैं। यहां 1962 और 1967 में अनुग्रह के बेटे कांग्रेस विधायक सत्येंद्र सिन्हा 1989 में 270 दिन के मुख्यमंत्री थे।
RJD यहां से 3 बार और JDU 2 बार जीती है। 2020 में RJD के विजय सिंह जीते थे।
कौन हैं चेतन आनंद?
पिछली बार शिवहर सीट से RJD के विधायक रहे 33 वर्षीय चेतन फरवरी 2024 में पाला बदलकर नीतीश कुमार के साथ आ गए थे। उनको JDU ने नबीनगर से उतारा है।
उनके पिता बाहुबली आनंद मोहन पूर्व सांसद रहे हैं। मां लवली आनंद JDU से शिवहर की सांसद हैं।
चेतन आनंद ने पुणे के सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपये से अधिक है। उन पर 2 आपराधिक मुकदमे हैं और पत्नी डॉक्टर हैं।

