गोविंदा के फैंस तब परेशान हो गए जब खबर आई कि एक्टर बेहोश हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस खबरे के वायरल होने के बाद एक्टर के फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। अब गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने अब एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा क्यों नहीं उनके साथ मौजूद थीं।
क्या हुआ था गोविंदा को
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए ललित ने कहा, ‘कल दिन में उनको वीकनेस थी और फिर अचानक शाम को कुछ सेकेंड के लिए डिसओरिएंटेशन लगा था। बेहोश हुए थे…उसके बाद उनके फैमिली डॉक्टर ने उनको फोन पर एक दवाई बताई जो उन्होंने ली।’
दे रात ले गए अस्पताल
ललित ने आगे कहा, ‘गोविंदा ने 8.30-9बजे रात को दवाई ली और अपने कमरे में रेस्ट के लिए गए। इसके बाद अचानक उन्हें अजीब लगने लगा और वह कमजोरी महसूस करने लगे। गोविंदा ने फिर मुझे घर बुलाया। मैं 12.15 तक घर पहुंचा और डॉक्टर की सलाह पर फिर उन्हें अस्पताल लेकर गया। हम उन्हें सीधा एमरजेंसी वॉर्ड पर ले गए जहां उनका चेकअप हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें 1 बजे के आस-पास भर्ती किया था।’
पहले से बेहतर हैं, लेकिन रिपोर्ट्स आना बाकी
ललित ने यह भी बताया कि गोविंदा अब एमरजेंसी वॉर्ड से शिफ्ट हो गए हैं और अब पहले से बेहतर हैं। वह बोले, कई टेस्ट हो गए हैं और उनकी सारी रिपोर्ट्स का इंतजार है। फिलहाल डिस्चार्ज को लेकर कोई अपडेट नहीं है क्योंकि डॉक्टर्स रिपोर्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। मैंने गोविंदा से आज सुबह बात की और उन्होंने बताया कि वह पहले से ठीक हैं।
पत्नी क्यों नहीं आईं साथ
गोविंदा के साथ उनका परिवार क्यों नहीं था। इस पर ललित ने कहा, ‘सुनीता शहर में नहीं थीं और वह शादी के लिए गई थीं। वह देर रात मुंबई आई हैं और अब अस्पताल आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी चंडीगढ़ में किसी काम के लिए गई थीं। वह भी वापस आ रही हैं।’
