यूनीफाइड आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से बीते दिनों नया Aadhaar App लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से आधार कार्ड धारकों के लिए अपनी पहचान और ID शेयर करना आसान हो जाएगा। नया ऐप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है और इसके साथ ID वेरिफिकेशन के लिए फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत खत्म हो जाएगी।
लंबे वक्त से आधार से जुड़े ऐप की जरूरत महसूस की जा रही थी और अब इसे सभी के लिए रिलीज कर दिया गया है। इस ऐप में फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी, बायोमीट्रिक लॉक और QR कोड आधारित ID शेयरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फैमिलीज को एक ही डिवाइस से पांच आधार प्रोफाइल्स तक मैनेज करने का विकल्प दिया जा रहा है।
ऐसे सेटअप कर सकते हैं नया Aadhaar App
– सबसे पहले आपको ऐपल ऐप स्टोर या फिर गूगल प्ले स्टोर से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा।
– ऐप ओपेन करने के बाद आपको पसंदीदा भाषा का चुनाव करना होगा और 12 अंकों का आधार नंबर एंटर करना होगा।
– अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाला OTP एंटर करते ही आप अगले स्टेप पर पहुंच जाएंगे।

