Ola Electric Share: ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के शेयर में आज करीब 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है।कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे 20 मई को आने वाले हैं, उससे पहले निवेशकों का भरोसा इस शेयर में बढ़ता दिख रहा है।
बिजनेस टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक टेकनीकलसंकेतकों की बात करें तो शेयर का RSI 50.4 पर है, जो बताता है कि स्टॉक फिलहाल न तो ओवरबॉट और न ही ओवरसोल्ड जोन में है। वहीं शेयर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 50 दिन और 100 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है।
इस वजह से आई तेजी
1) दोपहर 12:46 बजे तक बीएसई के डेटा के मुताबिक कंपनी के97,46,150 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।
2) बैटरी बिजनेस पर बाजार की नजर
हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ola Electric कई घरेलू और ग्लोबल ऑटो कंपनियों के साथ लिथियम-आयन सेल और बैटरी पैक सप्लाई को लेकर बातचीत कर रही है। कंपनी अपनी कृष्णागिरी गीगाफैक्ट्री के जरिए इलेक्ट्रिक स्कूटर से आगे बैटरी कारोबार का विस्तार करना चाहती है।
बेंगलुरु स्थित कंपनी के पास भारत की एकमात्र एक्टिव गीगाफैक्ट्री है, जिसकी इंस्टॉल्ड क्षमता 6 GWh है। कंपनी की सहयोगी यूनिट ओला सेल टेक्नोलॉजीज ने 4680-फॉर्मेट Bharat Cell का कर्मशियलइस्तेमाल शुरू किया है। इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली टेस्लाके बाद यह दूसरी कंपनी बताई जा रही है।
जल्द आने वाला है Q4 के नतीजे

