बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट में भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए प्रचंड जीत की ओर है। एनडीए बिहार की 243 सीटों में से करीब 200 पर जीत हासिल कर सकता है। भाजपा करीब 95 फीसदी की स्ट्राइक रेट के साथ बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। जीत के बाद नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी के भाषण से पहले भाजपा नेता मनोज तिवारी ने एक जोरदार गीत गया।
मनोज तिवारी ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में… हां हम बिहारी हैं जी, बिहार के आभारी हैं जी गीत गाते हुए गमछा लहराया। मनोज तिवारी के साथ मंच पर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद रहे। वह भी इस गीत के साथ झूमते नजर आए। इस गीत पर दर्शक और भाजपा कार्यकर्ता भी झूमते और नारेबाजी करते दिखे।
खबर अपडेट हो रही है।

