
क्या है खबर?
जॉन अब्राहम की एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइजी ‘फोर्स’ अपनी तीसरी किस्त के साथ वापसी कर रही है।
पिछले महीने निर्माताओं ने सेट से मुर्हूत की तस्वीरें साझा करते हुए शूटिंग शुरू करने की पुष्टि की थी।
15 अप्रैल को फिल्म का प्रोमो वीडियो जारी करते हुए इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया गया है।
तीसरी फ्रैंचाइजी में जॉन के साथ, हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला भी महत्वपूर्ण किरदारों के साथ शामिल हैं।
इसके निर्देशन की कमान भव धूलिया ने संभाली है।
2027 में रिलीज होगी ‘फोर्स 3’
जॉन की JA एंटरटेनमेंट और शील कुमार की कैरोलिना कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित ‘फोर्स 3’ में, अभिनेता को ACP यशवर्धन सिंह के किरदार में वापसी करते देखा जाएगा। हालांकि, राणे के किरदार को लेकर निर्माताओं ने जानकारी साझा नहीं की है।
फिल्मे में तान्या मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिखाई देंगी।
बता दें, ‘फोर्स 3’ 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने आएगी।
इससे पहले फ्रैंचाइजी की पहली किस्त ‘फोर्स’ 2011 में और ‘फोर्स 2’ 2016 में रिलीज हुई थी।
यहां देखिए ‘फोर्स 3’ का प्राेमो वीडियो
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 15, 2026

