Putrada Ekadashi 2026: सावन मास की पुत्रदा एकादशी को लेकर इस बार तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। कुछ पंचांगों में 23 अगस्त को एकादशी व्रत बताया जा रहा है, वहीं कई जगह 24 अगस्त की तारीख दी गई है। इसी बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी ने पुत्रदा एकादशी का व्रत 24 अगस्त 2026 को रखने की बात कही है। ऐसे में उनके अनुयायियों के लिए व्रत की तारीख को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो जाती है। दरअसल, एकादशी तिथि 23 अगस्त की रात शुरू होकर 24 अगस्त की सुबह तक रहने वाली है। इसी वजह से अलग-अलग पंचांग परंपराओं में व्रत की तारीख को लेकर अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ पंचांग 23 अगस्त को व्रत बता रहे हैं, जबकि वैष्णव परंपरा में 24 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखने की जानकारी दी गई है।
24 अगस्त को रखें पुत्रदा एकादशी का व्रत
देवकीनंदन ठाकुर जी के बताए अनुसार भक्त 24 अगस्त, सोमवार को पुत्रदा एकादशी का व्रत रख सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, मंत्र जाप और कथा श्रवण किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख, संतान की खुशहाली और परिवार की सुख-शांति की कामना से रखा जाता है।
25 अगस्त को होगा पारण
24 अगस्त को एकादशी का व्रत रखने वाले भक्त अगले दिन यानी 25 अगस्त 2026, मंगलवार को पारण करेंगे। देवकीनंदन ठाकुर जी के बताए समय के अनुसार सुबह 5 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक पारण किया जा सकता है। व्रत का पारण निर्धारित समय में ही करना महत्वपूर्ण माना जाता है। पारण से पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य करें। इसके बाद अन्न या फलाहार ग्रहण करके व्रत खोल सकते हैं।

